Monday, March 16, 2020

यदि आपको थकान और जोड़ों और शरीर में दर्द होता है तो ये जानकारी आपके लिए है।

यदि आपको थकान और जोड़ों और शरीर में दर्द होता है तो ये जानकारी आपके लिए है। 
व्यस्त जीवन शैली  में लोगों का धूप  में बैठना एक सपना हो गया है। जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी देखने  को मिलती है। विटामिन डी हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरुरी है। विटामिन डी फैट में घुलनशील प्रो हार्मोन का ग्रुप है,जब हमारी त्वचा धुप के सम्पर्क में आती है तो विटामिन डी का निर्माण होता है। ये एक ऐसा विटामिन है जिसको हमारा शरीर खुद निर्माण करता है।  विटामिन डी का काम हड्डियों में कैल्शियम को बनाये रखना होता है और हड्डियों के मजबूती भी इसी विटामिन की वजह से होती है। Image result for vitamin d
क्यों जरुरी होता है विटामिन डी शरीर में --- विटामिन डी शरीर में हड्डियों और लिगामेंट्स  की मजबूती को  बनता है। ये नर्वस और मसल्स को कोडिनेट करता है। विटामिन डी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ता है। क्या होता है विटमिन डी की कमी से ? ------- विटामिन डी की कमी से शरीर में अनेकों परेशानियाँ उत्पन होती है।  शरीर थका- थका सा रहता है। जोड़ों और पीठ में दर्द रहता है। मेटल हेल्थ खराब हो जाती है। मसूड़ों से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती है। इसकी कमी से कई बार पाचन सम्बन्धी विकार भी उत्पन हो सकते है।  इसकी कमी से मरीज डिप्रेशन में भी जा सकता है। महिलाओं में पीरियड में अनियमिता और बाँझपन की समस्या हो सकती है।  Image result for vitamin d
विटमिन डी की कमी को कैसे दूर किया जाये ?------ सबसे आसान और सस्ता उपाय सुबह की धूप  है। विटामिन डी को सनशाइन विटामिन ही कहा जाता है। इसलिए सुबह की धूप  जरूर ले। 
विटामिन डी के लिए मछली खासतौर पर सॉल्मन और टूना और अंडे का पीला भाग का सेवन करने से। 
डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध ,दही , पनीर आदि का सेवन करने से। Image result for vitamin d
गाजर विटामिन डी का शाकाहारी लोगों का अच्छा स्रोत है। गाजर और गाजर का रस का सेवन करना चाहिए। 
कॉड लिवर आयल यानि मछली के तेल में विटामिन डी बहुत अच्छी मात्रा में होता है इन गोलियां का सेवन करना चाहिए। 
मशरूम और मखाने के सेवन करने से विटामिन डी की समस्या कम होती है। 
विटामिन डी की कमी में क्या इलाज है ---- विटामिन डी की कमी के लिए 25 हाईडॉक्सी  विटामिन डी ब्लड टेस्ट करा कर देखा जाता है की शरीर में विटामिन डी का क्या स्तर है। यदि शरीर में विटमिन डी कम है तो डॉक्टर कुछ दवाएँ  देते है जिसे शरीर में विटामिन डी का सुधर होता है। 

No comments:

Post a Comment

Blog Archive